सभी खबरें

कंटेस्टेंट उर्फी जावेद हुई एलिमिनेट, करण जोहर ने लगायी दिव्या की फटकार 

बिग बॉस OTT दर्शकों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है , घर में हो रहे टास्क, हंगामों और झगड़ों की वजह से लगातार ख़बरों में है साथ ही दर्शकों को भी खूब एंटरटेनमेंट का तड़का देखने को मिल रहा है | रविवार 15 अगस्त को  बिग बॉस OTT का  पहला एलिमिनेशन हुआ। उम्मीद के मुताबिक शो का पहला ‘संडे का वार’ भी हंगामें और सरप्राइज़ से भरपूर रहा। बता दें, कि शो से कंटेस्टेंट उर्फी जावेद बाहर हो चुकीं हैं | 
शो से इतनी जल्दी बाहर होने का जिम्मेदार उर्फी ने जीशान खान को ठहराया। उर्फी के मुताबिक, जीशान खान ने उनके साथ जोड़ीदार की भूमिका अच्छे से नहीं निभाई। उनका साथ देने वाला कोई नहीं था। वह इस शो में अकेले खेलीं और यही उनकी हार का कारण भी बना।

 पहले ‘संडे का वार’ में होस्ट करण जौहर का एंग्री अवतार भी देखने को मिला। करण जौहर ने दिव्या अग्रवाल  की जमकर क्लास लगाई। करण का ये एंग्री अवतार दर्शकों के लिए भी काफी सरप्राइज़िंग रहा। दरअसल बिग बॉस के घर में एंट्री करने के बाद से ही दिव्या को कई बार यह कहते हुए सुना गया था कि उन्हें इस शो की ज़रुरत ही नहीं है। कंटेस्टेंट प्रतीक सेजपाल से झगड़ें के दौरान भी दिव्या ने कहा था कि “जब करियर गिर रहा होता है तभी बिग बॉस की जरूरत नहीं होती है। मुझे इस शो की जरूरत नहीं है। मुझे ये शो पसंद हैं।”दिव्या की इसी स्टेटमेंट को लेकर करण जौहर ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। करण ने दिव्या से सवाल किया कि “अगर उन्हें इस शो की जरूरत नहीं है तो वो क्यों यहां आई हैं? ये कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है।” इसके साथ ही करण ने दिव्या से साफ कहा कि अगर उन्हें शो की जरुरत नहीं तो वो ये शो छोड़कर जा सकती हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button