खोजें

दावेदारों और नेता पुत्र जनसमर्थन जुटाकर आर्शीवाद यात्रा का कर रहे स्वागत

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के श्योपुर से शुरू हुई जन आर्शीवाद यात्रा मंगलवार को ग्वालियर पहुंची, जहां उसका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान टिकट दावेदारों के साथ नेतापुत्रों के शक्तिप्रदर्शन की जमकर चर्चा हुई। जन आशीर्वाद यात्रा ग्वालियर में विक्की फैक्ट्री से प्रवेश करी जो चंद्रवदनी नाके पर पहुंची, जहां सिंधिया समर्थक बीज निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा का केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे रामू उर्फ देवेंद्र प्रताप तोमर ने कटोराताल पर स्वागत किया। उन्होंने भी स्वागत में भारी भीड़ एकत्रित की थी। जैसे ही यात्रा वहां आई उन्होंने अपने समर्थकों के साथ उत्साह से रथ में सवार नेताओं का स्वागत किया।

इसके बाद पाटनकर चौराहे पर भाजपा नेता प्रभात झा के पुत्र तुष्मुल ने भी अपने समर्थकों के साथ आतिशबाजी कर यात्रा का स्वागत किया। वहीं गगनभेदी नारों के बीच तुष्मुल ने यात्रा के हीरो कैलाश विजयवर्गीय से मंच पर आकर आर्शीवाद देने की बात कहीं तो विजयवर्गीय ने रथ से उतरकर संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि आप सब मिलकर राज्य में पांचवीं बार भाजपा सरकार बनाने के लिए जुट जाएं। इसके बाद यात्रा महाराज बाड़ा होती हुई हजीरा पहुंची, जहां आम सभा का आयोजन हुआ।

यात्रा रथ में गोआ के CM प्रमोद सावंत, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी के प्रदेश महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा मौजूद रहे।

Exit mobile version