सभी खबरें

Corona Update Indore : इंदौर में कोरोना के बढ़ते कदम को रोकने के लिए 13 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किये गए

Indore News ,Gautam kumar

इंदौर शहर में कोरोना से मारने वालों कि संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक यहाँ 23 लोगों कि इस महामारी ने जान ले ली है। आखिरी मौत अभी कुछ देर पहले ही शहर के अरविन्द अस्पताल में हुई है। इसी को देखते हुए शहर में 13 नए कंटेनमेंट (containment) जोन घोषित कर दिए गए हैं।राजस्थान के भीलवाड़ा ने अपने अच्छे कंटेनमेंट प्लान (containment plan) के वजह से कोरोना से लड़ने में सफलता पाई थी। अब इंदौर में भी अगर इस प्लान को सही से लागु किया जा सका तो इस महामारी को बढ़ने से रोका जा सकेगा।

यह 13 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित 
इंदौर जिले और शहर में कोविड 19 के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसको देखते हुए यहां के 13 नए क्षेत्रों को एपिडेमिक डिजीज कोविड-19 रेगुलेशन के तहत कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। अब शहर के 100 से अधिक क्षेत्र कंटेनमेंट क्षेत्र के दायरे में आ गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित करने का उद्देश्य उसकी सही तरीके से सर्विलांस करना है।
इंदौर के नए कंटेनमेंट क्षेत्रों में मधुबन कॉलोनी, सुदामा नगर, सैफी नगर, जबरन कॉलोनी, रूप रामनगर, पैलेस कॉलोनी, माणिकबाग, मरीमाता, विनोबा नगर, ओम विहार, पलहर नगर, लोधा पुरा, जवाहर मार्ग, स्नेहलतागंज,शीतला माता बाजार शामिल हैं. प्रत्येक क्षेत्र के सर्विलांस के लिए इंसीडेंट कमांडर, राजस्व अधिकारी, पुलिस अधिकारी और नगर निगम अधिकारी का दल गठित किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button