ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

जबलपुर : BJMY नेता फंसे मुश्किल में, बिना इजाज़त रैली निकाल रहे कार्यकर्ताओं पर लगी धारा 188

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर में मतदान से पहले कांग्रेस के नाम से एक संकल्प पत्र शहर में जगह जगह चस्पा किया गया था। इसमें एक समुदाय विशेष के लिए खास घोषणा की गयी थी। संकल्प पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था। इससे पूरे शहर और राजनीतिक हल्कों में हड़कंप मच गया था।

वहीं, दूसरी तरफ इस संकल्प पत्र के खिलाफ रैली निकाल रहे जबलपुर के बीजेवायएम नेता मुश्किल में फंस गए।

बताया जा रहा है कि युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर सहित रैली में शामिल करीब तीस कार्यकर्ताओं पर पुलिस को वैधानिक कार्रवाई की। सबके खिलाफ धारा 188 लगी। सभी बिना इजाज़त रैली निकाल रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरा नंद ने हरी झंडी दिखाई थी जो ग्वारी घाट स्थित नर्मदा तट में समाप्त हुई। वहीं, ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में पटवारी की आवेदन पर पुलिस ने धारा 188 के तहत एफ आई आर दर्ज करते हुए कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button