Satna : कांग्रेस राज में सरकारी कर्मचारियों पर लगातार हो रहे हमले, ट्रेक्टर-ट्राली पकड़ने पर तहसीलदार पर हथौड़े से किया हमला

Satna News, Gautam : रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रेक्टर-ट्राली को तहसीलदार अजय राज सिंह ने जब्त किया था। यह गाड़ी एक लेखापाल की थी। लेखापाल ट्रेक्टर-ट्राली छुड़वाने एक रेत करोबार५इ के साथ आया और आते ही उचेहरा तहसीलदार और नाज़िर पर हमला कर दिया। जब वहां भीड़ जमा हो गई तो गाली-गलौज करते हुए भाग खड़े हुए।

कमलनाथ सरकार के राज़ में माफियों के हौसले कितने बुलंद हो गए हैं इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं की तहसीलदार पर हमला करने से भी वे घबड़ा नहीं रहे हैं। सतना के उचेहरा में पदस्थ तहसीलदार अजय राज़ सिंह को एक सूचना मिली थी। जिसमे बताया गया था कि पत्थरहटा में अवैध गतिविधियाँ हो रही हैं। इसी मामले की जांच करने तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे वहां से वापस लौटते वक़्त उनको रेत का अवैध परिवहन करने वाला ट्रेक्टर-ट्राली दिखा जिसको उन्होंने तत्काल जब्त कर लिया। इसको छुडवाने के लिए ट्रेक्टर मालिक और स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ लेखापाल और रेत कारोबारी ने तहसीलदार ऑफिस में जाकर तहसीलदार एवं नाज़िर पर हमला कर दिया। जब लोगों की भीड़ बढ़ गई तो भाग खड़े हुए।

लेखापाल पर पहले भी हो चुकें हैं केस दर्ज
बहरहाल उचेहरा पुलिस ने शिकायत के बाद लेखापाल सुदीप तपसी को हिरासत में ले लिया है। उसको न्यायालय में भी पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि तपसी पहले भी डीजल के अवैध कारोबार में लिप्त था जिसके लिए उसे सज़ा भी हुई थी। यहाँ तक की कई बार उसे नौकरी से निलंबित भी किया गया है।

सरकार की नाकामी
धार और सतना दोनों ही जगह शासकीय कर्मचारियों पर हमले हुए हैं। बदमाशों की हिम्मत प्रदेश में कितनी बढ़ गई हैं इसका अंदाजा आप इसी से लगा लीजिये की वे अधिकारियों पर भी हमला करने से बाज़ नहीं आ रहे। आम-आदमी किस हद तक सुरक्षित है इसका अंदाजा आप इसी से लगा लीजिये। 

Exit mobile version