ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

कांग्रेस में कमलनाथ के खिलाफ षड्यंत्र: PCC चीफ ने दिल्ली जाने की जताई थी इच्छा

भोपाल। मध्यप्रदेश के खंडवा शहर कांग्रेस और ग्रामीण अध्यक्ष की नियुक्ति पर होल्ड के बाद कांग्रेस में घमासान मच गया है। सरकार भी विपक्ष और कमलनाथ पर तंज कस रही है। इसी बीच कमलनाथ समर्थक पूर्व मंत्री सज्जन सिंह ने अरुण यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में कमलनाथ के खिलाफ षड्यंत्र चल रहा है। जो कमलनाथ के नाम पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं, अरुण यादव ने ही खंडवा अध्यक्ष के लिए गलत नाम दिया था। बता दें कि इससे पहले इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए अरविंद बागड़ी के नाम पर विवाद उठने के बाद नियुक्ति पर रोक लगाई गई थी।

CM के चेहरे पर सवाल उठाने पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह ने कहा कि चासनी दिखने लग जाती है, तो गड़बड़ी होती है। खंडवा में जो नाम अरुण यादव ने दिया वो गलत था खंडवा के दोनों अध्यक्ष के खिलाफ कई शिकायतें मिली। कमलनाथ ने दिल्ली जाने की इच्छा जताई थी। लेकिन अरुण यादव समेत एमपी कांग्रेस के तमाम बड़े नेता ने उन्हें रोका था। सभी कांग्रेस नेताओं ने कहा था आप ही हमारे मुख्यमंत्री है। अरुण यादव को ऐसा बोलने से पहले खुद आत्ममंथन करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button