सभी खबरें

Congress Working Committee ने बुलाई बड़ी बैठक, मिलेगा नया अध्यक्ष? होगी इन मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली : आज से 6 दिन बाद यानी 16 अक्टूबर को नई दिल्ली में कांग्रेस (congress) की सर्वोच्च संस्था कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इसमें कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर फैसला हो सकता है। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 2019 के आम चुनावों में चुनावी हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए एआईसीसी के अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी को सीडब्ल्यूसी द्वारा अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद कई बार अध्यक्ष पद को लेकर बैठकों का दौर चला लेकिन हर बार बेनतीजा रहा, लेकिन इस बार माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद को लेकर फैसला हो सकता है, और कांग्रेस पार्टी को एक नया अध्यक्ष मिल सकता है। 

मालूम हो कि कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने एक संवाददाता सम्मेलन में ये तक कहा दिया था कि हमारे पास पार्टी में कोई स्थायी अध्यक्ष नहीं है। हमें नहीं पता कि पार्टी में कौन निर्णय ले रहा है। उनकी टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया था और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। 

हालांकि, इन सबके बीच यह एक अनुत्तरित प्रश्न बना हुआ है कि क्या इससे पहले राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष का पद संभालेंगे या पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। लेकिन यूथ कांग्रेस, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), महिला कांग्रेस और सोशल मीडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणियों ने उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। ऐसे में देखना होगा की इस बैठक में क्या तय होता है। 

इसके अलावा कहा जा रहा है कि Congress CWC Meeting में मौजूदा राजनीतिक स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक चुनावों पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि बैठक 24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में व्यक्तिगत रूप से होगी। Congress CWC Meeting में Congress के सदस्य, स्थायी आमंत्रित और सीडब्ल्यूसी के विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे। 

वहीं, बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि बैठक में संगठनात्मक चुनावों पर चर्चा की जाएगी, जो पार्टी के 23 (G 23) नेताओं के समूह की लंबे समय से लंबित मांग है। G-23 नेताओं ने सीडब्ल्यूसी सदस्यों, केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) के सदस्यों और संसदीय बोर्ड के चुनावों के लिए चुनाव की मांग की है। बता दे कि गुलाम नबी आजाद ने हाल ही में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को CWC की तत्काल बैठक बुलाने के लिए एक पत्र लिखा था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button