CM हाउस के बाहर कांग्रेस महिलाओं का प्रदर्शन
.jpeg)
CM हाउस के बाहर कांग्रेस महिलाओं का प्रर्दशन
- पुलिस ने महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को रोकने की कोशिश की
- पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
मध्यप्रदेश/भोपाल: प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर महिला कांग्रेस पदाधिकारी ने गुरुवार को महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं कोविड के दौरान हुई मौतों पर परिजनों को मुआवजा देने जैसे मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। जब पुलिस ने महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को रोकने की कोशिश की तो वे सड़क पर लेट गई। उनमें से एक महिला पदाधिकारी ने फांसी लगाने तक की बात कही। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
महिलाओं ने मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, सभी ने भाजपा सरकार के खिलाफ बैनर लिया हुआ था। वहा मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने महिला प्रदर्शनकारियों को सीएम हाउस पहुंचने से पहले ही रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद पे सड़क पे बैठ गई।
इस प्रदर्शन में मैहर की प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री शशि मिश्रा, विदिशा की महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका किरार, प्रदेश कांग्रेस सचिव फरजाना खान, भिंड से प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री कल्पना मिश्रा, ग्वालियर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रुचि गुप्ता और मैं भोपाल से प्रियंका सिंह राजपूत शामिल थी।
.jpg)



