उपचुनाव के ठीक पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, शिवराज सरकार के खिलाफ जारी करेगी आरोप पत्र, 

उपचुनाव के ठीक पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, शिवराज सरकार के खिलाफ जारी करेगी आरोप पत्र, 

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- उपचुनाव से पहले कांग्रेस अपना बड़ा दांव खेलना है. जहां भारतीय जनता पार्टी अपना वचन पत्र जारी कर रही है तो वहीं कांग्रेस पार्टी भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने जा रही है.
 कांग्रेस पार्टी इस माध्यम से भाजपा को घेर रही है. आरोप पत्र के माध्यम से कांग्रेस भाजपा के 7 महीने में किए हुए कार्यों को गिनाएगी. 
 इस मामले पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के वक्त बनावटी आरोप पत्र जारी कर रही है कांग्रेस के सभी मंत्री और कांग्रेस के विधायक झूठे आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस पार्टी घोटालों का आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी को घेरने वाली है. 7 महीने में हुए घोटालों की लिस्ट कांग्रेस पार्टी जारी करने जा रही है.

 अब देखना यह बेहद दिलचस्प होगा कि उपचुनाव के पहले मध्यप्रदेश में और कितने घमासान होने हैं. उप चुनाव की तारीख लगातार करीब आती जा रही है.वहीं भारतीय जनता पार्टी अपने वचन पत्र के माध्यम से विकास का रोड मैप जनता को दिखा रही है. सभी को कोरोनावायरस इन देने का दावा किया गया है..
 दोनों ही पार्टी के नेता ग्रामीणों का वोट बटोरने में जुटे हुए हैं..

Exit mobile version