नवंबर के पहले सप्ताह में कांग्रेस गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ करेगी देशव्यापी आंदोलन

नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरी बार सत्ता में आते ही देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ने लगी। देश की मौजूदा अर्थव्यवस्था अभी अपने निचले स्तर पर हैं। इस बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस से लेकर दूसरे विपक्ष दल तक चिंतित हैं। लेकिन शायद मोदी सरकार को इस चीज़ का कोई फर्क पड़ता हुआ नज़र नहीं आ रहा हैं। बड़ी बात तो ये है कि  कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में प्रतिकूल भविष्यवाणी की हैं। अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी कई बार भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता ज़ाहिर कर चुके हैं। 

बता दे कि पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में सत्ता संभालते ही देश की अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट दर्ज की गई हैं। भारत का जीडीपी रेट 5 प्रतिशत तक आ गया हैं। वहीं, गिरती अर्थव्यवस्था के साथ साथ मंदी के दौर ने आम आदमी को बुरी तरह दिक्कत में डाल दिया हैं। ऑटो विनिर्माण क्षेत्र में भी भारी मंदी हैं। लाखों की तादाद में लोग इस मंदी में अपनी नौकरिया गवा चुके हैं। 

देश के इन बिगड़ते हालात और मौजूदा अर्थव्यवस्था को देखते हुए कांग्रेस के मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया हैं। देश की मौजूदा अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने नवंबर के पहले सप्ताह से मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल करने की घोषणा की हैं।  

गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र 1 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। तब भी कांग्रेस सहित विपक्ष को अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सरकार द्वारा घेरने की संभावना हैं। ऐसे में अब मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ना लगभग तय हैं।  
 

Exit mobile version