कमलनाथ को सौंपी जा सकती है बड़ी कमान, बनाए जा सकते है कार्यकारी अध्यक्ष!

कमलनाथ होंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष!

 

 

  नई दिल्ली:– सियासत की जंग में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ को लेकर अटकलें तेज़ हो गई है। दिल्ली स्थित जनपथ में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से आधे घंटे चली मुलाकात से पार्टी में हलचल तेज़ हो गई है.

सूत्रों के मुताबिक नाथ को गांधी परिवार की तरफ से कार्यकारी अध्यक्ष के लिए प्रस्ताव दे दिया गया है हालांकि कमलनाथ ने अभी प्रस्ताव को लेकर कोई प्रतिक्रिया नही दिखाई है. कमलनाथ को गांधी परिवार का करीबी भी माना जाता है साथ ही वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं.

बता दें कि कमलनाथ इस समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे है।

Exit mobile version