
कांग्रेस 1 सितंबर से करेगी पूरे बिहार में वर्चुअल रैली
बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है. दोनों पार्टियों की तैयारी जोरों शोरों पर है तो इसी बीच यह बड़ी खबर सामने आई है कि कांग्रेस सितंबर से पूरे बिहार में वर्चुअल रैली करने जा रही है.
वर्चुअल रैली के माध्यम से कांग्रेस जनता का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना चाहती है. इस रैली के माध्यम से कांग्रेस द्वारा किए हुए कार्यों को उजागर किया जाएगा.