
मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस
मध्य प्रदेश में मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. सत्र के पहले दिन ही विधानसभा का कांग्रेस घेराव करेगी. विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति कांग्रेस में बना ली है.
मध्य प्रदेश कांग्रेस PCC कार्यालय शिवाजी नगर से सुबह 11 बजे विधानसभा का घेराव करेगी.
सदन का सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने बैठक कर पूरी रणनीति तैयार कर ली है. इस बार सत्र में मुख्य मुद्दा ओबीसी आरक्षण,महंगाई, आदिवासी, कोविड होगा.