ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

रवि भदौरिया के वायरल ऑडियो पर कांग्रेस ने लिया एक्शन, कारण बताओ नोटिस जारी, जवाब आने तक पद से किया मुक्त

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन वायरल ऑडियो मामले में कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। उज्जैन शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के जवाब आने तक उन्हे पद से मुक्त किया गया है। अब जवाब आने पर ही रवि भदौरिया का भविष्य तय किया जाएगा।

दरअसल, सोशल मीडिया पर उज्जैन के कांग्रेस शहर अध्यक्ष का एक कथित ऑडियो वायरल हो गया है। ऑडियो में कांग्रेस अध्यक्ष कहते सुनाई दे रहे हैं- कोई मुस्लिम नेता धार्मिक नगरी के अंदर टिकट नहीं ला पाएगा। इस वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद उज्जैन शहर अध्यक्ष पर अनुशासन का डंडा चला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button