सभी खबरें

पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने किया हंगामा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बजाई ढोलक

पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने किया हंगामा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बजाई ढोलक

 मध्यप्रदेश में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर लगातार कांग्रेस आवाज उठाती रही है पूर्व में पहले कांग्रेस में कीमतों में इतनी ज्यादा बढ़त को लेकर हंगामा भी किया था अब एक बार फिर से महंगाई को लेकर कांग्रेस ने हंगामा मचाया. 6 महीने बाद फिर से कांग्रेस सड़क पर आई है. भोपाल इंदौर जबलपुर और ग्वालियर में कई वरिष्ठ नेता भी इस प्रदर्शन में मौजूद रहे. बताते चलें कि मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दाम ₹104 और डीजल के दाम ₹95 हो गए हैं..

 प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह का जन्मदिन मना कर पचमढ़ी से वापस लौट रहे थे इसी बीच पवाई में मेन रोड पर कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. ऐसे अनुमान लगाए जा रहे थे कि इनका यह प्रदर्शन सीएम के काफिले तक पहुंच सकता है जिसे लेकर पुलिस ने मुख्यमंत्री के काफिले से पहले ही प्रदर्शन करने वालों को गिरफ्तार कर लिया.

 इंदौर के सभी पेट्रोल पंपों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया जा रहा है तो वही ग्वालियर में महिला जिला अध्यक्ष ने ढोलक बजाए. इससे पहले कांग्रेस विधायक पेट्रोल डीजल की बढ़ती दामों को लेकर विधानसभा साइकिल से पहुंचे थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button