मध्यप्रदेश :- महामारी के दौर में भी राजनीति, मप्र कांग्रेस ने कहा बीजेपी की सत्ता भूख ऐसी कि जब तक मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार नहीं बनी तब तक लॉक डाउन नहीं हुआ, ये मौतें बीजेपी की देन हैं

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- मध्य प्रदेश में इस महामारी के दौरान भी राजनीति चरम पर है.लगातार भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आ रहे हैं. 

 अब कांग्रेस ने देश में हो रहे कोरोना से मौतों का जिम्मेदार भी भाजपा को ठहराया है. 

 मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा ट्वीट में लिखा गया की 

सत्ता की हवस :

 कमलनाथ जी ने कोरोना के कारण स्कूल कॉलेज मॉल और सिनेमा बंद किया तथा जब सत्र आगे बढ़ाने की बात आई तो बीजेपी नेताओं ने इसका विरोध किया. 

 बीजेपी की सत्ता भूखा ऐसी कि जब तक मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनी तब तक देश में लॉक डाउन नहीं हुआ। 

– यह मौतें बीजेपी की देन है. 

Exit mobile version