8 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MADHYA PRADESH: मोदी सरकार के पक्षपाती रवैये पर कांग्रेस का प्रदर्शन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

जिला कांग्रेस भोपाल ने आज केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के किसानों के लिए सहायता राशि न मिलने के विरुद्ध प्रदर्शन किया. साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन भी सौंपा. जिसमें जल्द-से-जल्द केंद्र से सहायता राशि को दिलाने की माँग की गई. 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में अत्यधिक बारिश के कारण खरीफ की फसलों को नुकसान पहुँचा है. जिसकी भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से मदद माँगी थी. कांग्रेस के अनुसार केंद्र सरकार मध्य प्रदेश के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार कर रही है. जिसके चलते आज पार्टी ने प्रदर्शन किया.  

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।