सभी खबरें

5 राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक्शन, मांगा सभी प्रदेशाध्यक्षों से इस्तीफा

नई दिल्ली : हालही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली। जिसके बाद एक बार फिर कांग्रेस के नेतृत्व बदलाव की मांग उठने लगी। इसी बीच पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा फ़ैसला लिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है। 

बता दें कि यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, गिरीश चोडांकर गोवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष है। वहीं मणिपुर में यह जिम्मेदारी एन लोकेन सिंह के पास है। वहीं, सोनिया गांधी द्वारा इस्तीफ़े की मांग करते ही यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उन्हें इस्तीफ़ा सौंप दिया। जबकि, चुनावी नतीजे सामने आने के बाद 10 मार्च को ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया था।

सोनिया गांधी ने कहा है वे पीसीसी के पुनर्गठन के लिए अपना-अपना इस्तीफा दें, इसकी जानकारी कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी है।

इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने कहा था कि पार्टी नेतृत्व कोयल की धरती (यानी उन्हें लगता है कि सब कुछ ठीक है,वास्तविकता से उनका वास्ता नहीं होना) में जी रही हैं। 8 सालों से पार्टी के लगातार पतन के बावजूद भी वह नहीं चेत रहे हैं तो यह कांग्रेस के लिए दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से ऐसे लोगों का पलायन हुआ है जिन्हें नेतृत्व का भरोसा था।

जबकि ग्रुप 23 में ही शामिल संदीप दीक्षित ने कहा, कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुकी है। पार्टी में कोई फैसले नही होते हैं। एक के बाद एक चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं पड़ता। संदीप दीक्षित ने कहा, चिंतन शिविर और सीडब्ल्यूसी सिर्फ दिखावा है इसमें कुछ नही होता है। लीडरशिप अहंकार से भरा हुई है। 

कहा जा रहा है इन नेताओं की नाराजगी के बाद ही सोनिया गांधी एक्शन में आई है। और पांचों राज्यों के अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button