भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग के बंगले पर हंगामा, नेहरू की किताब भेंट करने पहुंचे थे कांग्रेस सचिव मनोज शुक्ला
.jpeg)
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग के बंगले पर हंगामा, नेहरू की किताब भेंट करने पहुंचे थे कांग्रेस सचिव मनोज शुक्ला
भोपाल:- मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के सामने आज कांग्रेस ने हंगामा कर दिया.
बताते चलें कि कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला और कुछ कार्यकर्ता नेहरू की लिखी किताब डिस्कवरी ऑफ इंडिया भेंट करने विश्वास सारंग के बंगले तक पहुंचे थे.
मंत्री के बंगले पर मौजूद नहीं रहने बंग्ला इंचार्ज को किताब देने से मनोज शुक्ला ने इंकार कर दिया.
मनोज शुक्ला यह किताब पीए पीएस या ओएसडी को देने पर अड़े
जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला और उनके साथियों को धक्का देकर भगाया
इस पूरे हंगामे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी की गई है.
आखिर में मनोज शुक्ला ने एसडीएम को यह किताब दी.
बताते चलें कि मंत्री विश्वास के बयान जिसमे उन्होंने महंगाई बढ़ने के लिए नेहरू जी को ज़िम्मेदार ठहराया था, उस बयान से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज चल रहे थे और उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरु की किताब विश्वास सारंग को भेंट करने की बात कही थी.
कांग्रेस सचिव मनोज शुक्ला ने उन्हें खुद खरीद कर भेंट करने की बात कही थी




