सभी खबरें

Breaking : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राजीव त्यागी का निधन

नई दिल्ली :  दुःख भरी ख़बर है…कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, बेहद ज़िंदादिल इंसान राजीव त्यागी हमारे बीच नहीं रहे…दिल का दौरा पड़ने के बाद ग़ाज़ियाबाद के यशोदा अस्पताल में उनका निधन हो गया.

कांग्रेस नेता का निधन:कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी की दिल का दौरा पड़ने से मौत, 4 घंटे पहले ट्वीट कर कहा था- न्यूज चैनल पर डिबेट में दिखाई दूंगा.

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ देर पहले ही वे एक टीवी चैनल पर डिबेट में शामिल हुए थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गाजियाबाद के एक अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने शाम करीब 4 बजे एक टीवी डिबेट में शामिल होने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी थी।

21 साल पहले अटलजी को काला झंडा दिखाकर सुर्खियों में आए थे

19 मार्च 1999 को गाजियाबाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दौरा किया था। इस दौरान एक आम सभा हुई थी। इस सभा में राजीव त्यागी ने अटल बिहारी वाजपेयी को काला झंडा दिखाया था और इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन के चलते राजीव 5 बार जेल गए थे। पर, अटल को काला झंडा दिखाकर वे सुर्खियों में आ गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button