उप चुनाव से पहले कांग्रेस का "हिंदुत्व कार्ड"…! कमलनाथ को बनाया अर्जुन

उप चुनाव से पहले कांग्रेस का “हिंदुत्व कार्ड”…! कमलनाथ को बनाया अर्जुन

 इंदौर/गरिमा श्रीवास्तव :- कांग्रेस पार्टी में अचानक भगवान के प्रति अपनी आस्था देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उपचुनाव से पहले कांग्रेस अपना हिंदुत्व कार्ड खेलने में लगी हुई है. कमलनाथ को अर्जुन बना कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है. जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. जन्माष्टमी के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का अर्जुन वाला पोस्टर चस्पा किया है. 

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में तेजी से वायरल हो रहा यह पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। जन्माष्टमी से पहले वायरल हो रहे इस पोस्टर में कमलनाथ को महाभारत का अर्जुन बताया है। इस पोस्टर में ​'कौरवों का संघार करेगी कांग्रेस की पांडव सेना' लिखा गया है।

 पोस्टर के माध्यम से पांडव कांग्रेस पार्टी को कहा जा रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ऐसे पोस्टर जगह-जगह चस्पा किए हैं. इंदौर में यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है. वह इस फोटो के वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. 

Exit mobile version