
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, वरिष्ठ पार्षद ने अपने समर्थकों के साथ ली भाजपा की सदस्यता,
ग्वालियर / गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश की राजनीति में दलबदल कार्यक्रम लगातार जारी है अभी कुछ दिन पूर्व ही दमोह के विधायक राहुल लोधी भाजपा में शामिल हुए इसी बीच आज कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद हरिपाल ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है..
भाजपा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरिपाल और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई..
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा कि ग्वालियर में वरिष्ठ पार्षद हरिपाल ने आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा परिवार में आप सभी का हृदय से स्वागत है।