सभी खबरें

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपने हैंडल का नाम बदल कर रखा "राहुल गांधी", ये है बड़ी वजह

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपने हैंडल का नाम बदल कर रखा राहुल गांधी, ये है बड़ी वजह

 

नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव:- ट्विटर पर हाल ही में कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी का अकाउंट बंद कर दिया गया था.

 जिसके बाद कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर होती रही है. वही आज ट्विटर पर कांग्रेस के दिग्गजों के हैंडल के नाम बदले गए.

 नेताओं ने अपने हैंडल का नाम बदलकर राहुल गांधी रख लिया है.

 कांग्रेस की दिग्गज नेत्री अलका लांबा ने भी अपने हैंडल का नाम बदलकर राहुल गांधी रखा.

इसके साथ ही कांग्रेस नेता कार्यकर्ता अपने हैंडल का नाम बदलकर राहुल गांधी रख रहे हैं.

 कांग्रेस नेता सिर्फ नाम ही नहीं बदल रहे बल्कि राहुल गांधी की प्रोफाइल पिक्चर भी लगा रहे हैं.

 सोशल मीडिया पर #RahulGandhi ट्रेंड कर रहा है..

आखिर क्यों ट्विटर ने किया था राहुल गांधी का अकाउंट ब्लॉक :

 कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी का हाल ही में ट्विटर हैंडल बंद कर दिया गया था जिसकी जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय आधिकारिक हैंडल से साझा की गई.

 

 ट्वीट को डिलीट और अकाउंट बंद करने को लेकर बुधवार को हाईकोर्ट में ट्विटर द्वारा जवाब पेश किया गया. बताते चलें कि दिल्ली कैंट क्षेत्र में दलित बालिका से रेप और हत्या के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मृतिका के परिवार के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में ट्विटर ने ट्वीट डिलीट कर दिए थे. टि्वटर ने कहा कि राहुल गांधी ने उनकी नीति का उल्लंघन किया है ऐसे में राहुल के ट्वीट को डिलीट कर दिया गया है साथ ही उनका अकाउंट भी बंद कर दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button