सभी खबरें

भोपाल में महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- यह सरकार लूट रही हैं, ये लूटेरो की सरकार हैं

  • रोशनपुरा चौराहे पर मोदी सरकार के ख़िलाफ़ कांग्रेस का प्रदर्शन
  • बढ़ते पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर कि नारेबाजी
  • महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस की टंकी हाथ मे लेकर किया प्रदर्शन

भोपाल/अंजली कुशवाह: मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी संघर्ष लगातार जारी हैं. इसी बीच राजधानी भोपाल में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस से रोशनपुरा चौराहे पर मोदी सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया. भोपाल में बढ़ते पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता गैस की टंकी हाथ मे लेकर बड़े हुए गैस के दाम वापिस लिए जाने की मांग करती हुई नजर आयी.

कांग्रेस नेता पी सी शर्मा भी प्रदर्शन में हुए शामिल

मोदी सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता पी सी शर्मा भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन महिला कांग्रेस का हैं,  साथ ही उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की- कोरोना के बाद लोगों के काम-धंधे बंद हो गए हैं और महंगाई सातवें आसमान पर हैं. पेट्रोल-डीज़ल 111 रु , रसोई गैस सिलिंडर 900 रु हैं. यह सरकार लूट रही हैं, ये लूटेरो की सरकार हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ट्विटर पर वार

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी बढ़ती हुई महंगाई को लेकर ट्वीटर पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा हैं कि- जीडीपी में रिकोर्ड बढ़ोतरी…? G ( गैस ) – 1000 पहुँचने को बेताब, D ( डीज़ल ) – 100 पार, P ( पेट्रोल ) – 100 पार. अबकी बार जीडीपी बढ़ाने वाली सरकार….?

बता दें की इससे पहले भी कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर भाजपा सरकार को कई बार घेरा हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button