
MP: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 500 कांग्रेसियों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, कहा चुनाव तक बड़ी संख्या में कांग्रेसी बीजेपी में होंगे शामिल
सुरखी:- मध्यप्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने जमकर तैयारियां शुरू कर दी है. इसी बीच बीजेपी ने कांग्रेस के घर में सेंध लगा दी है.
कांग्रेस (MPCC) ने घर चलो घर-घर चलो अभियान शुरू किया था पर भारतीय जनता पार्टी ने उनके घर चलो घर-घर चलो अभियान अच्छी तरह पूरा नहीं होने दिया.
कांग्रेस के इस अभियान के शुरू होते ही बीजेपी (BJP) उसके 500 सदस्यों का दल बदल कर अपने घर ले आयी.
कांग्रेस अपने घर चलो घर घर चलो अभियान के तहत लोगों के घर घर जाकर अपनी अच्छाइयां बनाने की कोशिश कर रही है और बीजेपी सरकार की विफलता गिना रहे हैं. अपने इस अभियान के जरिए पुराने कांग्रेसी और दल बदल कर बीजेपी में शामिल हो चुके चेहरों को वापस आने का न्योता दे रही है
मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री जो पूर्व में कांग्रेस पार्टी के थे गोविंद सिंह राजपूत के विधानसभा क्षेत्र सुर्खी में एक साथ 500 कांग्रेसियों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई. गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि यह शुरुआत है. अगले चुनाव तक बड़ी संख्या में कांग्रेसी प्रदेश भर से बीजेपी में शामिल होंगे. बीजेपी का 10 फीसदी ज्यादा सदस्यता अभियान सफल साबित होगा
इन सब के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दक्षिण पश्चिम से विधायक पीसी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया उन्होंने कहा कि जो मूल कांग्रेसी हैं वह पार्टी छोड़कर नहीं जाएंगे.बीजेपी अपने ही लोगों को बार-बार सदस्य बनाकर उन्हें कांग्रेसी बताने की कोशिश कर रही है. अगले चुनाव तक बीजेपी की सदस्यता अभियान का भी पर्दाफाश हो जाएगा.