सिहोरा:-कांग्रेस पार्टी नेताओं ने लगाया प्रशासन पर आरोप, कोरोना बचाव में कर रहे हैं लापरवाही

कांग्रेस पार्टी नेताओं ने लगाया प्रशासन पर आरोप, कोरोना बचाव में कर रहे हैं लापरवाही

 सिहोरा से अमन की रिपोर्ट:- सिहोरा महामारी कोरोना के नगर में एक युवक के पॉजिटिव मिलने पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस पार्टी के पंडित राजकुमार तिवारी प्रवीण पाठक अभय ब्यौहार बाबा कुरैशी जगदीश सैनी आदि ने जिला कलेक्टर को भेजी अपनी शिकायत में बताया  कि बचाव मामले में प्रशासन द्वारा जम कर लापरवाही सामने आई है, संबंधित की कोरोना जांच रिपोर्ट आए बिना प्रशासन ने उसे क्वॉरेंटाइन के 14 दिन पूरे होने के दो दिन पहले क्वॉरेंटाइन सेंटर से कैसे छोड़ दिया प्रशासन की इस लापरवाही से संबंधित के परिवार के 8 सदस्यों के साथ उसके संपर्क में आए तो 13 अन्य में महामारी के संक्रमण का खतरा बन गया है संबंधों के संपर्क में आए अन्य लोगों में महामारी के संक्रमण का खतरा बन गया है कांग्रेस पार्टी के अशोक खरे बिहारी पटेल अमोल चौरसिया छोटू मिश्रा प्रकाश कुररिया ने जिला कलेक्टर कोरोना महामारी बचाव में लापरवाही करने वाले प्रशासन के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर उन्हें तत्काल पद से हटाए जाने की मांग की है

Exit mobile version