सभी खबरें

कांग्रेस सांसदों ने कृषि कानून के खिलाफ संसद परिसर में किया प्रदर्शन 

दिल्ली: पंजाब के कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में 3 कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया है| किसान आंदोलन से दिल्ली की सियासी तपिश बढ़ती जा जा रही है| कुछ दिन पहले इस पर किसान आंदोलन कर रहे थे, तो वहीं आज कांग्रेस सांसदों ने नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है| 

 

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा की हम किसानों के मुद्दे को सदन में उठा रहे हैं| किसान हमारी रीढ़ की हड्डी है| किसानों के बिना हम जी नहीं सकते, उस आवाज़ को उठाना जरुरी है और हम उठाएंगे| प्रदर्शन में मौजूद मंजीत सिंह राय ने कहा पुलिस जानबूझकर यहाँ घूम रही है| ये हमारा समय बर्बाद कर रही है| हमारा रुट पहले तय था, बसों के जरिये पहले हमे सिंधु बॉर्डर से जंतर मंतर जाना था फिर हम पार्लियामेंट जाते लेकिन पुलिस हमे रोक रही है,और जहां पर भी पुलिस हमे रोकेगी वहीँ पर हम अपनी संसद लगाएंगे|

इतने पुलिस बलों की हमे जरुरत नहीं है| तो वहीँ लोकसभा सांसद भगवंत मान ने कहा कि कृषि कानून के वापस लेने के सिवा और कोई विकल्प नहीं है| उन्होंने कहा नरेंद्र सिंह तोमर कहते हैं कि हम किसानो से बातचीत करने के लिए तैयार हैं, बस वे 3 कानूनों को वापस लेने की बात न करें| तो फिर हम क्या बात करें? 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button