कांग्रेस MLA की भविष्यवाणी, फिर बनेगी कमलनाथ सरकार, मैं बनूंगा मंत्री, फिर देखना….

मध्यप्रदेश/जबलपुर – गुरुवार को जबलपुर के बरगी क्षेत्र से विधायक संजय यादव अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ादेव पुराना पानी गांव पहुंचे थे। जहां उन्होंने आदिवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, साथ ही एक बड़ी भविष्यवाणी की हैं। 
विधायक संजय यादव ने दावा किया कि कमलनाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी, और मैं मंत्री बनूंगा। फिर आदिवासियों के उत्थान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। 

विधायक संजय यादव ने शिवराज सरकार पर आदिवासी विरोधी होने के आरोप लगाए और कहा कमलनाथ सरकार ने इस क्षेत्र में आदिवासियों के लिए दो करोड़ की लागत से कई योजनाएं स्वीकृत की थीं। लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही उन योजनाओं में कटौती कर दी। सरकार की मंशा से स्पष्ट है कि वह आदिवासी विरोधी हैं। लेकिन चिंता की बात नहीं हैं। बहुत जल्द कमलनाथ फिर सत्ता पर काबिज होंगे, और मैं मंत्री बनूंगा, फिर आदिवासियों के उत्थान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। 

गौरतलब है कि विपक्ष में रहते हुए आरोप-प्रत्यारोप लगाना तो आम बात है लेकिन जबलपुर से कांग्रेस विधायक संजय यादव इन दिनों ऐसी भविष्यवाणी कर रहे हैं जो शायद भाजपा के माथे पर शिकन ला दे। कांग्रेस विधायक का यह दावा किस आधार पर है यह तो हम नहीं कह सकते लेकिन उनका कॉन्फिडेंस देखते ही बनता हैं। 

Exit mobile version