कांग्रेस विधायक ने उड़ाई लॉक डाउन की धज्जियां, 500 किसानों की ली सभा, सीएम शिवराज को कहे अपशब्द

मध्यप्रदेश/श्योपुर – कोरोना जैसी गंभीर महामारी से बचने का इस समय एक ही उपाय है और वो है सोशल डिस्टनसिंग। दरसअल, कोरोना के बढ़ते संक्रामण को देखते हुए देशभर में लॉक डाउन लागू हैं। लोगों से अपील की जा रहीं है कि इस महामारी से बचने के लिए लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टनसिंग का पालन करें। 

हालांकि, लॉक डाउन का पालन तो दूर बल्कि इसकी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। आम जनता तो दूर खुद नेता लोग ही सोशल डिस्टनसिंग और लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। 

बता दे कि लॉकडाउन के नियमों को ताक पर रखकर श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंदेल नेे रविवार की रात करीबन 500 किसानों की टोली को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज को लेकर भी उन्होंने अपशब्द भाषाओं का प्रयोग किया। 

बताया जा रहा है कि खरीदी केंद्र पर किसान के ड्राइवर से हुई मारपीट की घटना के बाद कांग्रेसी विधायक जांडेल ने किसानों की सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज और उनकी सरकाद पर बड़ा हमला बोला। 

कांग्रेस विधायक ने कहा कि प्रदेश में धोखे से आई सरकार किसानों के साथ ही धोखा कर रही हैं। वह किसानों की फसलों को गुणवत्ता रहित बताकर उन्हें खरीदने से इंकार कर रही हैं। जिसकी वजह से अब तक सैकड़ों किसानों के फसलों के सैंपल फेल हो चुके हैं। जिस सरकार ने ने किसानों से उसके समर्थन मूल्य पर मिट्टी तक खरीदने की बात कही थी। वह उनके फसल तक पर उन्हें उचित मूल्य नहीं दे पा रही हैं। 

इस दौरान कांग्रेस विधायक ने कई बार सीएम शिवराज को लेकर अपशब्द भाषाओं का प्रयोग किया। 

Exit mobile version