खोजें

अगर साध्वी को धरना देना ही है तो "यूपी और दिल्ली" में जाकर दे, जहां हर दिन होता है कुछ "घटिया" – पीसी शर्मा 

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

अगर साध्वी को धरना देना ही है तो यूपी और दिल्ली में जाकर दे, जहां हर दिन होता है कुछ घटिया - पीसी शर्मा 

भोपाल / खाईद जौहर – भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा इन दिनों सुर्खियों में हैं। शनिवार की रात एक बार साध्वी फिर सुर्खियों में आई। बता दे की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने समर्थकों के साथ शनिवार को राजधानी भोपाल के कमला नगर पुलिस थाने पहुंची और कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा थाने के बाहर धरने पर बैठ गई।

साध्वी प्रज्ञा के इस धरने के बाद प्रदेश सियासत फिर गरमा गई हैं। इस मामले के बाद प्रदेश में बयानबाज़ी का दौर शुरू हो गया हैं। 

इसी कड़ी में अब जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने साध्वी प्रज्ञा पर करारा हमला बोला हैं। मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि अगर साध्वी प्रज्ञा को धरना देना है तो उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दे। जहां आए दिन कुछ घटिया हो रहा हैं। उत्तर प्रदेश में महिला को जिंदा जलाया गया, वहां जाकर साध्वी धरना दे। जहां भाजपा की सरकार है जहां योगी जी की सरकार हैं। 

मंत्री शर्मा ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ने संसद में गांधी जी के हत्यारे गोडसे को महिमामंडित किया। इनको डिफेंस की समिति में भेजा गया, जबकि वह मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे के बारे में कह चुकी हैं। 

Exit mobile version