भार्गव जी, आप संस्कृति के नाम पर "बेड़नियां नचाओ" तो ठीक, हम "आईफा" कराए तो गलत? – गोविंद सिंह

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने आईफा समारोह-2020 की तारीखों का ऐलान किया। ये ऐलान मिंटो हॉल में आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस में किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत मंत्रिमंडल के कई सहयोगी भी मौजूद रहे।
आईफा समारोह-2020 की तारीखों का ऐलान होते ही विपक्ष कमलनाथ सरकार के घेराव में जुटा हुआ हैं। विपक्ष इस आयोजन को लेकर लगातार कमलनाथ सरकार पर हमलावर हैं।
बता दे कि आईफा अवार्ड पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने तंज कसते हुए कई सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था की ये सरकार सेठजी की सरकार है, वह जो भी करें वह सही हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार का बजट इस तरह के आयोजनों में ही खर्च किया जा रहा है, जबकि किसानों को अब भी मदद का इंतज़ार हैं।
गोपाल भार्गव ने कहा था कि प्रदेश सरकार नाच गाने पर 57 करोड़ खर्च कर रही है वहीं किसानों को देने के लिए उनके पास 57 पैसे भी नहीं हैं।
गोपाल भार्गव के इस बयान के बाद मंत्री गोविंद सिंह ने ज़ोरदार पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार प्रदेश को खुशहाली की तरफ लेकर जा रही हैं। आईएफा के जरिए पैसा जुटाने का काम किया जा रहा हैं। इस तरह के आयोजन जरूरी होना चाहिए हैं। बीजेपी ने 15 सालों में प्रदेश को कर्ज में डाल दिया था। खजाना खाली था। उन्होंने कहा कि आईफा समारोह से प्रदेश का नाम होगा। साथ ही रोज़गार बढ़ेगा।
गोविंद सिंह ने कहा कि यही बीजेपी की संस्कृति हैं। इन्हें आरएसएस (RSS) ट्रेनिंग दे रहा हैं। अब यह ट्रेनिंग को सबके सामने बता भी रहे हैं। गोविंद सिंह ने भार्गव को निशाने पर लेते हुए कहा कि आप रेहली में संस्कृति के नाम पर बेड़नियां नचाओगे और आईफा अवॉर्ड की आलोचना करोगे। उन्होंने नसीहत भी दी कि भार्गव को अपनी सोच को घर में रखना चाहिए।


.jpg)

