
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – एमपी कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और इंदौर के राऊ क्षेत्र से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौपी हैं।
बता दे कि कांग्रेस ने जीतू को एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष बनाया हैं। इसकी जानकारी मप्र कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए दी।
मप्र कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा की, जीतू पटवारी बने मीडिया विभाग के अध्यक्ष : इंदौर के राऊ क्षेत्र से विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मप्र कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी को मप्र कांग्रेस के मीडिया विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं। कांग्रेस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ..!
गौरतलब है कि इससे पहले इस पद पर शोभा ओझा थी। जिन्हें बीते दिनों चले सियासी घमासान के बीच महिला आयोग का अध्यक्ष भी बनाया गया था, हालांकि शिवराज सरकार के आते ही उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई हैं।