सोनिया की पसंद बने "सिंधिया और दिग्विजय", मिली ये बड़ी और अहम ज़िम्मेदारी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से यह शिकायत मिलती रही है कि ज्यादातर मंत्री कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते हैं। हाल ही में सरकार की कुछ नीतियों को लेकर कांग्रेस के विधायकों ने ही विरोध किया था। यहां तक की कई बार सार्वजनिक मंच से भी कई बार पार्टी के विधायक भी यह सवाल उठा चुके हैं। ऐसे ही विवादों को सुलझाने के लिए अब कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने समन्वय समिति गठित की। 

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा बनाई गई इस कमिटी में सात सदस्य होंगे। 

 

 

मध्यप्रदेश के भी इस कमिटी को गठित किया गया हैं। जिसके अध्यक्ष दीपक बाबरिया हैं। इसके साथ ही इस कमिटी में सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया, अरुण यादव, मंत्री जीतू पटवारी और मीनाक्षी नटराजन को शामिल किया गया हैं। ये सभी लोग सरकार और संगठन में कोऑर्डिनेशन का काम देखेंगे।

खास बात ये है कि सोनिया गांधी के द्वारा बनाई गई इस कमिटी में सभी लोग पार्टी के कद्दावर नेता हैं। सिर्फ जीतू पटवारी ही सबसे कम उम्र के हैं। जबकि  मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के लिए ये पहली बड़ी ज़िम्मेदारी हैं। ऑफिसियली पहली बार दोनों समन्वय की जिम्मेदारी दी गई। इस से पहले दोनों नेताओं के पास कोई बड़ी ज़िम्मेदारी नहीं थी।

Exit mobile version