खोजें

फिर झलका सलमान खुर्शीद का दर्द कहा, हमारे नेता राहुल गांधी को ऐसा नहीं करना चाहिए था 

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

फिर झलका सलमान खुर्शीद का दर्द कहा, हमारे नेता राहुल गांधी को ऐसा नहीं करना चाहिए था 

नई दिल्ली – कांग्रेस पार्टी इस समय अपने ख़राब दौर से गुज़र रहीं हैं। पार्टी के कई दिग्गज नेता अब तक पार्टी छोड़ चुके हैं। जो इस समय कांग्रेस पार्टी के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ हैं। इसी बीच एक बार फिर पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने अपना दर्द बया किया हैं। उन्होंने कहा कि, ‘’हमारी सबसे बड़ी समस्या रही है कि हमारे नेता ने पद छोड़ दिया। खुर्शीद ने कहा है कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। 

सलमान खुर्शीद ने एक बार फिर कहा है कि पार्टी बुरे दौर से गुजर रही हैं। जल्द ही पार्टी को कमजोरी दूर करनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि, ‘’कांग्रेस की हालत ये है कि वह अपना भविष्य सुनिश्चित कर पाने में सक्षम नहीं हैं। लगातार पार्टी के नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं और ये सिलसिला जारी हैं। 

बता दे कि खुर्शीद ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में महज दो सप्ताह से भी कम समय बचा हैं। मालूम ही कि कुछ दिनों पहले ही पार्टी के कई नेता महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव से पहले पार्टी छोड़कर चले गए हैं। ऐसे में खुर्शीद का ये बयान कांग्रेस के लिए वाक़ई चिंताजनक हैं। 

Exit mobile version