वायनाड: भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से राहुल गांधी ने की मुलाकात, अस्पताल भी पहुंचे 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज वायनाड में हैं। जहां उन्होंने उन लोगों से मुलाकात की जो राष्ट्रीय राजमार्ग 766 पर यात्रा प्रतिबंध के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 

कांग्रेस नेता ने उन सब की मुलताक करते हुए कहा कि जहां तक ​​यात्रा प्रतिबंध का संबंध है, सभी राजनीतिक दल एकसाथ हैं। इस मुद्दे का हल किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यह एक कानूनी मुद्दा है और सुप्रीम कोर्ट में इसपर सुनवाई चल रही हैं। उम्मीद है कि समाधान तक पहुंचा जा सकता हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हमने कानूनी विशेषज्ञों से बात की और उनसे हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। 

इसके अलावा कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं इन सब के साथ खड़ा हूं, इसलिए में केरल के वायनाड में हूं। राहुल गांधी ने बताया की पहले मैं उन लोगों के पास गया जो लंबे समय तक उपवास रखने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गए। बता दे कि उपवास रखने के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

 

Exit mobile version