Unnao Live : पीड़ित परिजनों से मिली प्रियंका गांधी, बोली आरोपियों ने घर में घुस पर पिता को पीटा हैं, सीएम योगी ……. 

उन्नाव / खाईद जौहर – प्रियंका गांधी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी उन्नाव पहुंच चुकी हैं। दरअसल वो यहां पीड़ित के परिवार से मुलाकत करने पहुंची हैं। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह भी नजर आ रहे हैं। 

बता दे कि प्रियंका गांधी परिवार से मिलने उनके घर के अंदर गई हैं। वे परिजनों से अकेले में मुलाकात कर यह जानना चाहती हैं कि परिवार अब क्या चाहता हैं।

प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिजनों से मुलकात करके बताया कि पिछले 1 साल से उनके परिजनों को परेशान किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया की पीड़िता के पिता को घर में घुस कर उन आरोपियों ने मारा हैं। प्रियंका गांधी ने आगे कहा की सीएम योगी आदित्यनाथ को इसकी ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए। 

गौरतलब है कि उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता ने शुक्रवार की रात दम तोड़ दिया हैं। 

Exit mobile version