सभी खबरें

भाई की राह पर चली बहन, अध्यक्ष पद को लेकर कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। पिछले साल 10 अगस्त को हुई कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में राहुल ने कहा था कि अगला अध्यक्ष उनके परिवार यानि गांधी-नेहरू परिवार के बाहर का बनाया जाए। 

लेकिन पार्टी ने उनकी बात को नकारते हुए सोनिया गांधी को कमान सौंपते हुए उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया था।

हालांकि, अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का साथ मिला हैं। प्रियंका गांधी ने राहुल की बात का समर्थन किया हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम में से कोई पार्टी का अध्यक्ष नहीं होना चाहिए और मैं इससे पूरी तरह सहमत हूँ। मुझे लगता है कि पार्टी को अपने रास्ते की तलाश करनी चाहिए।

इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि उन्हें नेहरू गांधी खानदान से बाहर के अध्यक्ष के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है.

बता दे कि यह दावा एक नई किताब 'इंडिया टुमॉरो' में किया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button