सुलह …. प्रियंका गांधी की इस बात पर मानें पायलट, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली/राजस्थान – राजस्थान में चल रहीं सियासी हलचल के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया हैं। बगावती तेवर दिखाने वाले सचिन पायलट और उनके विधायकों की घर वापसी हो रही हैं। दरअसल, सोमवार का दिन राजस्थान की सियासत के लिए बड़ा अहम दिन रहा। सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान से बात की। 

वहीं, सोमवार को सचिन पायलट के साथ हुई बैठक में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, अहमद पटेल के अलावा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपालने बड़ी भूमिका निभाई। और बीते 1 माह से चल रहे इस मामले का निपटवारा करवाया। 

कांग्रेस के वॉर रूम में चली इस बैठक में विधायकों को आश्वस्त किया गया कि उनकी सम्मान से घर वापसी होगी। उनकी मांगों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बैठक में विधायकों से कहा कि न ही उनको सचिन पायलट खेमे के होने के चलते टारगेट किया जाएगा और न ही किसी और कारण से।  इसके अलावा बैठक में बागी विधायकों को यह आश्वासन दिया गया गहलोत सरकार बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं करेगी। यह भी भरोसा दिलाया कि उनको न्याय मिलेगा। 

इधर, इस बैठक के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ रहे थे। पार्टी पद देती है तो ले भी सकती हैं। 

Exit mobile version