दिग्विजय सिंह ने फिर मोहन भागवत को लिया निशाने पे, कहा संघ चेहरा, चाल, चरित्र की बात करता है लेकिन…

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – अर्जुन सिंह की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए एक बार फिर संघ प्रमुख मोहन भागवत को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि संघ चेहरा, चाल, चरित्र की बात करता है लेकिन भाजपा नेताओं के चाल,चरित्र पर ध्यान नहीं दिया जाता। भागवत जी अपने प्रचारकों पर भी ध्यान दें। दिग्विजय ने कहा कि अब अटल बिहारी वाजपेयी और कुशाभाउ ठाकरे के संस्कारों वाले नेता पार्टी में नहीं बचे हैं। 

इस से पहले भी दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके मोहन भागवत का घेराव किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि मोहन भागवत जी का भोपाल में पुन: हार्दिक स्वागत। क्या भाजपा की गिरती साख पर चर्चा करेंगे? क्या खुल कर करोड़ों में बिकने वाले पूर्व विधायकों को संघ के चाल चरित्र व चेहरे से परिचित कराएँगे? या संघ भी विधायकों (MLA) की ख़रीद फ़रोख़्त का समर्थन करती है? भागवत जी को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

वहीं, दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के ठिकानों पर हुई कार्यवाई को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा शक्ल देख कर काम करती हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कितनी सरकारी जमीन पर कब्जा किया उसकी जांच की जाना चाहिए। जिन मंत्रियों ने अतिक्रमण किया उन पर कार्रवाई की गई है क्या। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिर्फ भाजपा के नेताओं और ठेकेदारों का ही विकास हो रहा हैं। 

Exit mobile version