अयोध्या फैसले के बाद दिग्गी राजा ने मोदी सरकार को दे डाली यह सलाह कहा, विवाद जो पहले राजनीतिक ……. 

नई दिल्ली : शनिवार को देश के सबसे बड़े विवाद यानी अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में पूरी विवादित जमीन पर रामलला विराजमान का हक माना हैं। इसके अलावा मुस्लिम पक्ष को अगले से 5 एकड़ ज़मीन देने का आदेश दिया हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद देश भर के दिग्गज नेताओं ने अपनी राय रखी। इसी कड़ी में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का भी बड़ा बयान सामने आया हैं। 

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस फैसले का सम्मान किया। साथ ही साथ मोदी सरकार को बड़ी सलाह भी दे डाली। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर जमा हुई धनराशि को सरकारी खजाने में जमाकर उससे ही मंदिर का निर्माण कार्य कराया जाए।  दिग्गी राजा ने कहा कि मंदिर निर्माण से राजनीतिक दलों के लोगों को दूर रखें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार, मंदिर के निर्माण में पांचों पीठों के शंकराचार्यों को शामिल करें। 

उन्होंने आगे कहा कि 30 साल पुराना विवाद जो पहले राजनीतिक नहीं था, उसे राजनीतिक बनाया गया। अब उसका पटाक्षेप हो गया है। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि सरकार 3 महीने के अंदर ट्रस्ट बनवाए। इसमें  ट्रस्ट के सदस्यों के नाम होंगे वो सरकार ही तय करेगी। ऐसे में देखना होगा की कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की यह सलाह मोदी सरकार के कितने काम आती हैं। 
 

Exit mobile version