अभी तो "मामा" ने घुटने टेके है, 3 नवंबर तक तो ज़मीन पर लेट कर साष्टांग करेंगे, अगर फिर आ गए तो बर्बाद कर देंगे- दिग्गी राजा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हालही में मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा में आयोजित एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

इस दौरान सीएम शिवराज ने सभा मे कहा कि आज मेरा दिल कर रहा है कि शिवराज यहां बैठकर, शीश झुकाकर मंदसौर और नीमच की जनता को प्रणाम कर और कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद दूँ। इसके बाद सीएम शिवराज मंच पर घुटनों पर बैठ गए, और हाथ जोड़कर प्रणाम किया, इसके साथ ही जनता से वोट मांगे।

सीएम शिवराज के इस तरह घुटनों पर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। अब इस वीडियो पर कांग्रेस ने तंज कसना शुरू कर दिया हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस पर करारा तंज कसा हैं। दोनों नेताओं ने ट्वीट करते हुए सीएम शिवराज पर निशाना साधा।

 

 

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा की – मंच पर हाथ जोड़ घुटनों के बल बैठ गए शिवराज सिंह चौहान, आखिर क्‍या है माजरा? अभी तो घुटने टेके हैं ३ नवंबर तक तो मामा ज़मीन पर लेट कर साष्टांग करेंगे। कमलनाथ से डरे हुए हैं। अगर फिर आ गए तो बर्बाद कर देंगे।

 

 

जबकि कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा की – यदि नेता जनता को झूठे सपने, झूठे सब्ज़बाग़ ना दिखाये, झूठी घोषणाएँ ना करे, झूठे चुनावी नारियल ना फोड़े, जनता से किये अपने हर वादे को वचन समझ पूरा करे, जनता को झूठे- लच्छेदार भाषण परोसकर मूर्ख ना समझे।

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा की – अपनी सत्ता लोलुपता के लिये सौदेबाज़ी से जनादेश का अपमान कर राजनीति को कलंकित ना करे, जनहित उसके लिये सदैव सर्वोपरि हो तो जनता उसे हमेशा सर आँखो पर बैठाती है, अपने सर का ताज बनाती है, उसको घुटने टेकने की कभी ज़रूरत ही नहीं पड़ती हैं।

Exit mobile version