खोजें

CAA पर बोले दिग्विजय, BJP की मानसिकता नफरत फैलाने वालों की, और नफरत से हिंसा बढ़ती है

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

CAA पर बोले दिग्विजय, BJP की मानसिकता नफरत फैलाने वालों की, और नफरत से हिंसा बढ़ती है

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर केंद्र सरकार का घेराव किया हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर हमें इस बात का दुख है कि 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की शारीरिक हत्या की गई थी।  लेकिन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उनके विचारों की हत्या भारतीय जनता पार्टी की सरकार की ओर से की गई हैं। 

दिग्विजय सिंह ने महात्मा गांधी के विचारों को शामिल करते हुए मैं मांग करता हूं कि सीएए जो कि महात्मा गांधी के विचारों और संविधान के विपरीत है उसे तत्काल वापस लिया जाए। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग हैं हमेशा से महात्मा गांधी के विचारों से असहमत होते हुए। जिन्होंने हमेशा संविधान का विरोध किया, राष्ट्रीय ध्वज का विरोध किया। इनकी मानसिकता नफरत फैलाने वालों की है, और नफरत से हिंसा बढ़ती हैं। 

Exit mobile version