कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड : अगर मेरा पति दोषी हुआ तो फांसी पर लटका दूंगी – MLA Rambai

मध्यप्रदेश/दमोह – 15 मार्च 2019 को हटा के कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप पथरिया से बीएसपी विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह परिहार और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर लगा। लेकिन वो दो साल से फरार हैं। पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर संज्ञान में लेते हुए मध्य प्रदेश पुलिस और प्रदेश सरकार को फटकार लगाते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति पर तल्ख टिप्पणी की थी।
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने गोविंद सिंह की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हैं। जिले भर में फरार आरोपी के पोस्टर लगे हैं। उसकी सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा साथ ही उसकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। बावजूद इसके गोविंद सिंह का सुराग पुलिस नहीं लगा पाई हैं। पथरिया में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया हैं। साथ ही विधायक के यहां काम करने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।
इतना ही नहीं गोविंद सिंह की गिरफ्तारी के लिए रामबाई के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी थी, बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। बता दे कि गोविंद सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 8 टीमें जिले से बाहर जबलपुर, छतरपुर, सागर, पन्ना, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, भोपाल जिलों में तलाश कर चुकी हैं।
इसी बीच बीएसपी विधायक (BSP MLA) रामबाई ने नया पैंतरा चला हैं। दरअसल, रामबाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इसमें वो देवेन्द्र चौरसिया हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं। वो कह रही हैं कि उनके पति गोविंद सिंह देवर चंदू उर्फ कौशलेंद्र सिंह या कोई भी इस केस में दोषी पाया जाता है तो उनको फांसी पर लटका दीजिए या फिर आपको जरूरत नहीं पड़ेगी मैं स्वयं उन्हें फांसी पर लटका दूंगी।
हालांकि, इससे ठीक एक दिन पहले रामबाई ने अपने पति गोविंद सिंह से सरेंडर करने की अपील की थी। रामबाई ने मीडिया के जरिए कहा था कि मैं अपने पति से अपील करती हूं वो जहां भी हैं, न्यायालय या पुलिस के सामने आकर सरेंडर कर दें। हमने कोर्ट में जमानत के लिए हमने याचिका लगाई हैं। अगर सरेंडर नहीं करते हैं तो याचिका खारिज हो सकती हैं।




