कांग्रेस नेता बरैया का बड़ा बयान, कहा- MP में बीजेपी 50 सीटें लाई तो राजभवन के सामने खुद काला करूंगा अपना मुंह

श्योपुर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया हमेशा अपने बयानों लेकर चर्चा में बने रहतें हैं। एक बार फिर उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी 50 का भी आंकड़ा नहीं छू पाएगी। अगर भाजपा 50 सीटें लाई तो राजभवन के सामने में अपने हाथों से अपना मुंह काला करूंगा। ये मैंने संकल्प लिया है। साथ ही कहा कि भाजपा और आरएसएस को हटाए बिना न देश बचेगा न लोकतंत्र न संविधान न देश के 140 करोड़ लोग बचेंगे। भाजपा को हटाओ और देश बचाओ। लोकतंत्र खतरे में है।

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने फूल सिंह बरैया को मुरैना-श्योपुर जिलों की जिम्मेदारी दी हैं। जिसके चलते फूल सिंह दावेदारों से बायोडाटा लेने और आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं को समझा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया है। वहीं नए संसद भवन को लेकर कहा कि 28 मई को पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने जा रहे हैं, जो महामहिम राष्ट्रपति के कर कमलों से होना था, लेकिन जिस तरीके से पीएम मोदी कर रहे हैं वह असंवैधानिक हैं, अनैतिक हैं। इसका 21 पार्टियां विरोध कर रही है, मैं भी वॉक आउट करता हूं।

Exit mobile version