गैर जिम्मेदार है मीडिया!:- मप्र कांग्रेस

गैर जिम्मेदार है मीडिया:- मप्र कांग्रेस
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :– कांग्रेस ने आज सेेे देशव्यापी ज्वाइन सोशल मीडिया कैंपेन की शुरुआत की. कैंपन पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कमी हो गई है इसीलिए कांग्रेस ने यह कैम्पेन शुरू किया है.
जिसपर जवाब देते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा को जितने कार्यकर्ता चाहिए हमसे लें जाए.
बता दें कि आज से पूरे देश भर में कांग्रेस ज्वाइन सोशल मीडिया कैंपन की शुरुआत कर रही है.
कांग्रेस ने मीडिया को बताया गैर जिम्मेदार :-
इस दौरान मप्र कांग्रेस ने कहा कि मीडिया की भी कहीं ना कहीं खामी नजर आई है. जो विपक्ष की एक भूमिका होती है, वह अगर मीडिया प्रॉपर दिखाएं तो इस लोकतंत्र को बचाया जा सकता है.
कहीं ना कहीं कांग्रेस ने आज इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया को गैर जिम्मेदार कहा है!
कांग्रेस नेता के बयान केेे बाद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार का दबाव हर वर्ग पर है चाहे वह न्यायपालिका हो चाहे वह पत्रकारिता हो और चाहे जांच एजेंसियां हों इन सभी पर केंद्र सरकार का दबाव है. जिससे लोग घुटन महसूस कर रहे हैं.
.jpeg)



