कांग्रेस युवाओं के सहारे उपचुनाव पार करने की फिराक में है, प्रदेश के 31 लाख स्टूडेंट्स का उठाया ये मुद्दा
.jpg)
मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal) -: किसानों का दो लाख का कर्जा माफ करने की घोषणा से मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में कांग्रेस (Congress) की सरकार बन गई थी और अब एक बार फिर कांग्रेस युवाओं के सहारे चुनाव पार करने की तैयारी कर रही है. कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव इस बात की घोषणा की है ,कि कमल नाथ के फिर से सीएम(CM) बनने पर प्रदेश के स्कूल और कॉलेज छात्रों को जनरल प्रमोशन दे दिया जाएगा. उन्होंने तर्क दिया कि जब छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने छात्रों को जनरल प्रोमोशन दिया है,और वहा पर तो कोरोना संक्रमण भी बहुत कम हैं, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार परीक्षा करा कर छात्रों का जीवन संकट में डाल रही है.
31 लाख युवाओं के सहारे कांग्रेस
मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिराकर भाजपा ने अपनी सरकार बनाई है. राज्य के सिंधिया समर्थक 22 विधायकों के इस्तीफ़े और दो विधायकों के निधन के बाद 24 सीटें खाली हैं. अब इन सीटों पर उपचुनाव होने हैं. अगर इनमें से 22 सीटें कांग्रेस जीत जाती है तो वो एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है . कांग्रेस एक बार फिर उपचुनाव में अपना पूरा जोर लगाना चाह रही है और इस टाइम उसे युवाओं का अच्छा मुद्दा भी मिल गया है, शिवराज सरकार ने एमपी बोर्ड और परीक्षाओं का टाइम टेबिल घोषित कर दिया है जिससे राज्य के छात्र और उनके अभिभावक नाराज़ है . इसी का फायदा कांग्रेस अब उठाना चाहती है. राज्य में एमपी बोर्ड में 19 लाख छात्र और कॉलेज में 11लाख अठहत्तर हज़ार छात्र हैं. इनकी परीक्षा का टाइम टेबिल घोषित होने से छात्र और अभिभावक घबरा गए हैं.
कांग्रेस किसानों से किया वादा पूरा नहीं कर पाई – बीजेपी
अब छात्रों के जनरल प्रोमोशन की घोषणा करने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने इसे कांग्रेस का चुनावी वादे बताते हुए कहा कांग्रेस की सरकार ही नहीं बनेगी तो जनरल प्रमोशन कैसे होगा. पहले भी कांग्रेस किसानों से किया दो लाख का कर्ज माफ करने का वादा पूरा नहीं कर पाई है और अब युवाओं को भड़काने का काम कर रही है. बीजेपी सरकार पूरी सुरक्षा और सतर्कता से छात्रों की परीक्षाएं कराएगी इसमें अभिभावकों और छात्रों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है.




