ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

अपना अस्तित्व ढूंढ रही है कांग्रेस, लेकिन हमारी सोच सकारात्मक, ये है हमारा एजेंडा : ज्योतिरादित्य सिंधिया

इंदौर : कभी कांग्रेस में रहें वर्तमान में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी पर करारा निशाना साधा है।

सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस अपना अस्तित्व ढूंढ रही है। बीजेपी की सोच हमेशा सकारात्मक रही है। दूसरी पार्टियों का एजेंडा जो भी हो लेकिन हमारा एजेंडा सुरक्षा, सुशासन, गरीब गरीब कल्याण और अंत्योदय का है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी नगरीय निकाय चुनाव में इतिहास रचेगी। हमारे सभी महापौर और पार्षद प्रत्याशी जीतेंगे। स्थानीय निकाय में जीत के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार काम करेगी।

वहीं, महाराष्ट्र में हुई सियासी उठापटक को लेकर कहा कि महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार चल रही थी। पिछले दो ढाई वर्षों में महाराष्ट्र पिछड़ चुका था। लेकिन अब महाराष्ट्र में प्रगति और विकास की सरकार बनी है। एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की जोड़ी नया विश्वास स्थापित करेगी।

इधर, उदयपुर की घटना पर सिंधिया ने कहा ये घटना मानवता के विरुद्ध है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। राजस्थान सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन ले। ऐसे लोगों के लिए इस पृथ्वी पर कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button