खोजें

इस फॉर्मूले को दोबारा अपनाने की तैयारी में कांग्रेस, इनको किया जाएगा ज़िम्मेदारी से मुक्त

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल : मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अलग अलग तरह की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
इसी बीच ख़बर है कि कांग्रेस दमोह विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव वाले फॉर्मूले को अपनाना चाहती है।
बताया जा रहा है कि पार्टी अपने उन जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी से मुक्त करने वाली है जो विधायक का चुनाव लड़ना चाहते हैं। ताकि वो अपना पूरा समय चुनाव में लगा सकें।
इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने दमोह में भी जिलाध्यक्ष अजय टंडन को पद मुक्त कर अपना उम्मीदवार घोषित कर बड़ा दांव चला था और दमोह सीट कांग्रेस ने जीत ली थी
पार्टी अब ऐसे चेहरे तलाश रही है जो चुनाव में बीजेपी को टक्कर दे सकें। पार्टी ऐसे चेहरों पर विचार कर रहीं है।
साथ ही पार्टी उन जिलाध्यक्षों को भी जिम्मेदारी से मुक्त करने की तैयारी में है जो विधायक भी हैं विधायकी के साथ जिले की भी कमान संभाल रहे हैं। ऐसे आधा दर्जन जिलों में कांग्रेस नया जिलाध्यक्ष तलाश रही है। इनमें अनूपपुर, मुरैना ग्रामीण और खरगोन जिला शामिल हैं।
Exit mobile version