पॉलिटिकल डोज़

कांग्रेस ने यह चुनाव नकुलनाथ और जयवर्धन के भविष्य का चुनाव बना दिया – सीएम शिवराज सिंह

Vidhan sabha chunav 2023 : एमपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए। सिर्फ एक सीट पर अभी भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया। वही बीजेपी आज अपनी लास्ट सूची जारी कर सकती है। इसके साथ ही कमलनाथ, शिवराज सिंह के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। पीसीसी चीफ के बयान पर सीएम शिवराज ने पलटवार करते हुए कहा कि, कमल नाथ कह रहे यह प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। लेकिन कांग्रेस ने यह चुनाव नकुलनाथ और जयवर्धन के भविष्य का चुनाव बना दिया हैं।

सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश में खड़गे जी ने कमलनाथ को दे दी टिकट बांटने की फ्रेंचाइजी। फ्रेंचाइजी लेकर कमलनाथ जी किसी की नहीं सुन रहे। कमलनाथ, नकुलनाथ को और दिग्विजय जी, जयवर्धन को स्थापित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, कमलनाथ दिल्ली का सर्वे नहीं, दिल्ली की सुनना नहीं, इंडी गठबंधन को अपमानित कर रहे हैं। अब वो ना तो इंडी गठबंधन वालों की सुन रहे हैं, ना खड़गे जी की सुन रहे हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि, कमलनाथ जी ना मैडम सोनिया गांधी, ना राहुल गांधी और ना प्रियंका गांधी की सुन रहे हैं। वो तो सिर्फ अपनों को स्थापित करने के काम में लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button