कांग्रेस ने तो हद कर दी, "बन गई टुकड़े-टुकड़े गैंग की लीडर", हर दम की राजनीती : PM Modi

नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कांग्रेस के खिलाफ जमकर निशाना साधा। दरअसल, पीएम मोदी ने संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला। PM मोदी ने बहुत सख्त लहजे में कहा कि कांग्रेस की नीति ‘फूट डालो राज करो’ है। आज कांग्रेस पार्टी टुकड़े-टुकड़े गैंग की लीडर बन गई है।
पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश अचंभित है, दो साल से देश 100 साल के सबसे बड़े संकट से जूझ रहा है। लेकिन कांग्रेस इस पर जमकर राजनीति कर रही है, फिर चाहे वो वैक्सीन हो या फिर दूसरे मुद्दे। हर मोर्चे पर कांग्रेस के नेताओं ने सियासत को तवज्जो दी है।
पीएम मोदी ने कहा कि जनता आपको पहचान गई है। कोरोना जैसी महामारी में दलगत राजनीति की गई। कांग्रेस ने तो हद कर दी। माहौल को बिगाड़ने और तनाव बढ़ाने में कांग्रेस ने पूरी कोशिश की। पहले लॉकडाउन के दौरान ही कांग्रेस ने इस पर राजनीति शुरू कर दी।
उन्होंने कहा कि मुंबई के रेलवे स्टेशन पर खडे रहकर श्रमिकों को मजदूरों को महाराष्ट्र छोड़ने के लिए टिकट लेकर दी गई है। उन्हें प्रेरित किया गया, उन्हें घर भेजा गया। मजदूरों से कहा गया कि आप बिहार से हो उत्तर प्रदेश से हो आप जाओ और वहां कोरोना फैलाओ। दिल्ली में भी कांग्रेस ने ऐसा ही किया। श्रमिकों को बीच रास्ते ले जाकर छोड़ दिया।


.jpeg)

